जमशेदपुर, फरवरी 22 -- टेल्को इलाके की संगत ने पिछले तीस सालों की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह को दुबारा प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार को निर्धारित साप्ताहिक दीवान एवं एजीएम में अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह जी तोते ने कमेटी के तीन साल के क्रियाकलाप तथा विकास कार्यों को संगत के समक्ष रखा और उनसे पूछा यदि वे चाहे तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन साल के लिए पुनः मौका दे दिया जाए। गुरमत मर्यादा अनुसार बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, फतेह द्वारा संगत ने अपनी परवानगी प्रदान कर दी। इसके साथ ही एक सौ से ज्यादा संगत ने प्रस्ताव के समर्थन में लिखित हस्ताक्षर किए। आभार जताते हुए सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आने वाले 3 सालों में भी वरीय अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन एवं संगत के आशीर्वाद से काम करने का भरोसा दिया। इस मौ...