पूर्णिया, फरवरी 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के दनसार पंचायत अंतर्गत बलवा टोल स्कूल से पश्चिम जाने वाली सड़क आजादी के बाद से अब तक जर्जर हालत में है। यह सड़क बलवा टोल से होते हुए बिजुलिया, गीदड़मारी, बनेली होते हुए श्रीनगर तक जाती है और कई गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार पूर्व विधायक और सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। सड़क पर दर्जनों स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं और कई जगहों पर मिट्टी तक नहीं डाली गई है, जिससे आवागमन मुश्किल बना हुआ है। बलवा टोल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण बच्चे करीब छह महीने तक नियमित रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.