शामली, मई 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर हरियाणा निवासी बाइक सवार दो युवकों को रोडवेज बस चालक द्वारा टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा क्षेत्र के नीरला निवासी दीपक पुत्र भगत सिंह व ऋषभ पुत्र लेखरात अपनी बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार सवेरे जब वे दोनों दिल्ली रोड स्थित बलवा चौराहे पर पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रही एक रोडवेज बस चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे ऋषभ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके पर बस छोडकर फरार हो गया। वही ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.