शामली, फरवरी 18 -- बलवा गांव निवासी राधा चौहान ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2025 उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राधा चौहान शहर के वीवी पीजी कॉलेज की राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से महाविद्यालय परिवार, गांव तथा समाज में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने राधा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं छात्र अधिष्ठाता डॉ. भूपेंद्र कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अगली बार जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक की पहचान उसके विद्यार्थियों की सफलता से होती है और राधा की उपलब्धि पूरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.