हाजीपुर, जनवरी 7 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात बलआ कुंवारी में छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं दो मैगजीन बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ कुंवारी निवासी स्व.अवधेश सिंह के पुत्र अंजनी कुमार सिंह बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली कि अंजनी कुमार सिंह अपने घर पर बाहर से अपराधी को बुलाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थानाध्यक्ष दलबल के साथ अंजनी कुमार सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.