बलरामपुर, मार्च 15 -- स्थापना दिवस बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय बलरामपुर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह निर्माणाधीन स्थल पर मनाया गया। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। समारोह का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया। प्रथम स्थापना दिवस समारोह पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने अपनी पत्नी धर्मपत्नी के साथ निर्माणधीन स्थल पर पूजन अर्चन किया। साथ ही निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर के कई स्थलों पर कल्पवृक्ष, नीम, आम व अन्य वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया। परिसर को हरा भरा रखने का संकल्प भी लोगों को दिलाया गया। मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.