बलरामपुर, फरवरी 21 -- ललिया। ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा परिसर में बिजली विभाग के केबिल लंबे समय से लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुले और झूलते केबिल कभी भी बड़ा हादसा करा सकते हैं। महेश, विनोद, केशव और हरिओम ने बताया कि बरसात और तेज हवा में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...