बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का समापन हुआ। समापन दिवस पर हाई स्कूल उर्दू में 71 एवं इंटरमीडिएट में 20 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली इंटर अंग्रेजी में 559 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर परीक्षा अंतिम दिवस तक शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न होने की बात शिक्षा महकमा ने कही है। बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली हाई स्कूल उर्दू में 1345 पंजीकृत छात्रों में 1274 उपस्थित रहे, 71 छात्रों ने उर्दू विषय की परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट रेडियो ऑटोमोबाइल में 149 में 129 छात्र उपस्थित रहे, 20 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में 14609 छात्रों में 14040 ने परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.