उतरौला। नूर मोहम्मद, मार्च 20 -- उतरौला राज्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की संस्कृति धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। इनमें हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सद्भाव और साझा आस्थाएं झलकती हैं। इन स्थलों में कुछ ऐतिहासिक मंदिरों और मस्जिदों का योगदान है, जो यहां की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि को दर्शाते हैं। इनमें से प्रमुख स्थल हैं श्री दुःखहरण नाथ मंदिर। दुःखहरण नाथ मंदिर उतरौला नगर का सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। यह पश्चिमी उतरौला से बलरामपुर जाने वाली राजमार्ग के उत्तर में स्थित है। इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और यह बुद्ध युग से संबंधित मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान मंदिर का निर्माण राजा मोहम्मद नेवाज खान के शासनकाल (सन् 1827-1841) में हुआ था। उनके शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.