बलरामपुर, फरवरी 21 -- ललिया। मथुरा बाजार की मुख्य सड़क पर लंबे समय से फैला अवैध अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और अस्थायी दुकानों के कारण सड़क संकरी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहिया वाहन किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन चारपहिया वाहनों को भारी परेशानी होती है। व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीण रमेश, मुकेश, शिवकुमार और अवधेश ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी फंस सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.