बलरामपुर, फरवरी 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में लगी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ असुरक्षा की भावना भी सताने लगी है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरे के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराकर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.