लखनऊ, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर संवाददाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी हुए 174 स्मार्टफोन को पुलिस ने बरामद किया हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। एसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया/ साइबर क्राइम श्री डी0के0 श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस और महराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने आवश्यक तकनीकी कार्यवाही करते हुए इन स्मार्टफोनों को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की साइबर थाना पुलिस टीम यह कार्यवाही बलरामपुर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रयास से आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है। कहा की बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास केवल गुमशुदा स...