गाजीपुर, फरवरी 22 -- देवकली। रामपुर मांझा व बलरामपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे गांव में डुगडगी पिटवाकर आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा किया। क्षेत्र के बुढ़ौली गांव निवासी जयचंद सोनकर पुत्र ध्यानचंद्र सोनकर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और मार्च 2021 में ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल होने के बाद से ही आरोपित जयचंद फरार है। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हुआ। जिसके चलते बलरामपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद उनके आदेश पर रामपुर मांझा थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर 2 बजे बदमाश के गांव में पहुंचकर पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.