बलरामपुर, जनवरी 8 -- ललिया। स्थानीय कस्बे में हर घर जल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। पाइप डालने के बाद सड़कों के किनारे मिट्टी भराई का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। राहगीरों के लिए यह गड्ढे हादसे का सबब बन गए हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाज़ी में पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन सड़क किनारे की भराई व समतलीकरण का काम अब तक नहीं कराया गया। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.