बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- ऊंचागांव क्षेत्र के गांव कपसाई बलरामपुर में बीते दिनों रहस्यमय बीमारी के चलते कई पशुओं की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार पशुओं का पता लगाकर 34 पशुओं को उपचार दिया। पशु चिकित्सा विभाग का दावा है कि बीते सप्ताह में गांव में 6 पशुओं की मौत हुई है। ग्रामीण रोदास ने बताया कि गांव में बीते 20 दिन से खुरपका मुंहपका की बीमारी फैली हुई है। गांव के पशु इस संक्रमण की चपेट में आने के बाद बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को ऊंचागांव पशु चिकित्सालय और स्याना पशु चिकित्सालय की टीम गांव बलरामपुर पहुंची। पशु चिकित्सक ने गांव में घूम कर करीब 34 बीमार पशुओं को चिन्हित किया और इनका तुरंत इलाज शुरू किया गया। संक्रमण के रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरुक भी किया गया। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिक...