बलरामपुर, फरवरी 21 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। महराजगंज तराई क्षेत्र में आज़ादी के दशकों बीत जाने के बावजूद आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां विकास की रफ्तार थमी हुई नजर आती है। पटोहाकोट से भवनियापुर को जोड़ने वाला मार्ग तो बानगी मात्र है। यह सड़क आज भी कच्ची अवस्था में बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है। जगह-जगह कीचड़, गहरे गड्ढे और भरा हुआ पानी ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सड़क की हालत देखकर साफ जाहिर होता है कि यह इलाका विकास से कोसों दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत निधि, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के साथ-साथ सांसद एवं विधायक निधि से योजनाएं बनाई जाती हैं और हर बार विकास का खाका भी तैयार होता है। लेकिन इस मार्ग को पक्की सड़क का लाभ आज तक नहीं मिल सका। वर्षों से चली आ रही इस उपेक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.