बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में एनसीसी के तत्वावधान में नो स्मोकिंग डे पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। उन्होंने धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाओं पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि धूम्रपान से हर वर्ष तमाम मौतें होती हैं। जागरूकता ही इसका एक उपाय है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एनसीडी के नोडल व अपर सीएमओ डॉ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया भर में हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। साथ ही इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्मोकिंग हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। इसकी वजह से कई गंभीर समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.