बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लाक परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 150 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ। नव विवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उपहार भेंटकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार गरीबों, बेसहारों व किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार ने आम लोगों के सपनों को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रखी है। गरीबों को अपनी बेटियों की शादी करने के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखद वैवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.