बलरामपुर, जनवरी 12 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के चांद मस्जिद के समीप स्थित राजकीय नलकूप इन दिनों सरकारी धन की बर्बादी का प्रतीक बनकर रह गया है। जिस नलकूप को कभी सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्थापित किया गया था, वह आज मात्र दो-चार बीघे जमीन तक सिमट कर रह गया है। इसके बावजूद नलकूप का नियमित संचालन, ऑपरेटर का वेतन और बिजली बिल के नाम पर हर महीने सरकारी खजाने पर भारी बोझ डाला जा रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देने के बजाए अपनी आंख मूंदे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलकूप का कमांड एरिया अब पूरी तरह कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो चुका है। चांद मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में घनी आबादी बसने से खेती योग्य भूमि लगभग समाप्त हो गई है। ऐसे में सिंचाई के नाम पर नलकूप चलाना न केवल अव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.