बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम नहरबालागंज निवासी जाकिर हुसैन ने 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दुकान पर बबलू व पीठा काम करते थे। दोनों की मित्रता अजय, छोटू कश्यप, करन व दीपू से थी। 16 जनवरी को रात में इन लोगों ने दुकान का सामान चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...