बलरामपुर, जुलाई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में डग्गामार दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। मिनी व बड़े बसों में दुर्घटना से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं होते। डग्गामार वाहनों से दुर्घटना होने की अधिक संभावना होती है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा लिया जाता है। साथ ही उनके सामानों को उसी में रख लिया जाता है। जिससे वाहन के ब्रेक फेल होने या टायर फटने की संभावना बढ़ जाती है। डग्गामार वाहन चालक यातायात नियमों का पालन भी नहीं करते। ओवर टेकिंग अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। जिले में डग्गामार वाहन दुर्घटना के प्रमुख कारण हैं। सड़कों पर पुलिस व एआरटीओ के नाक के नीचे सैकड़ों की संख्या में डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा का कोई भी ख्याल नहीं रखा जाता। मानक की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.