बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम ढोवा डाबर सादिकडीह निवासी राम गोपाल ने नगर कोतवाली में 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पैतृक घर नगर क्षेत्र के ग्राम पिपरादीप कांधभारी में है, जहां भाई राघवराम परिवार के साथ रहते हैं। 19 जनवरी को सुबह करीब 11 से दोपहर एक बजे के बीच गांव के विपक्षी पंकज पांडेय ने जेसीबी लगाकर मकान गिरा दिया। मलबा मौके पर पड़ा है। भाई का पूरा परिवार बेघर हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...