बलरामपुर, जनवरी 29 -- गैसड़ी। क्षेत्र के सोनपुर धंधरा गांव में 25 जनवरी की रात दो घरों से ट्रैक्टर की बैटरी व पानी का मोटर चोरी हो गया। गांव के मूलचंद यादव ने बताया कि रात में बाइक से दो लोग गांव में आए थे। मूलचंद के ट्रैक्टर की बैटरी व सल्लूपाल के घर में लगा पानी का मोटर चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान शकुंतला, सुरेश कुमार, रमेश, लालमन, अनिल कुमार व रमेश ने बताया कि चोरी का सामान गांव के बाहर पुआल में छिपा कर रखा था। सामान निकालते समय दो लोगों को पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...