सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- बिस्कोहर (सिद्धाथनगर), हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद नहर के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। मृतकों में एक जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र और बलरामपुर जिले का रहने वाला था। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के रोहनीभारी गांव निवासी तुलसीराम (45) पुत्र राजाराम अपने साले बलरामपुर जनपद के कुदर पेटवा गांव निवासी दैने (35) पुत्र सेवक के साथ गुरुवार की दोपहर बाद बलरामपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गया था। दोनों भीख मांगकर परिवार चलाते थे। दोनों बाइक से बाजार से देर रात लौट रहे थे। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद नहर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिरसिया अस्पताल पहुंचाया, जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.