बलरामपुर, फरवरी 21 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला तहसील क्षेत्र के इटईरामपुर गांव में जमीनी विवाद का समाधान न होने से पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित फतेह मोहम्मद पुत्र करीमुल्ला ने बताया कि भूमि विवाद के निस्तारण के लिए उन्होंने हदबंदी दायर कर निर्धारित शुल्क जमा किया था। करीब पांच माह पूर्व एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को सीमांकन कराने का आदेश भी जारी किया, लेकिन अब तक पैमाइश नहीं हो सकी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित विभिन्न गाटों को लेकर कृषि बंटवारे का वाद दायर किया गया था, जिसका निस्तारण 6 सितंबर को एसडीएम न्यायालय द्वारा गुण-दोष के आधार पर कर दिया गया। बंटवारे के आदेश के अनुरूप पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र देने के बावजूद हल्का लेखपाल व कानूनगो की उदासीनता के कारण न्यायालय के आदेश का पालन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.