लखनऊ, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर अस्पताल में चोरों ने करीब एक दर्जन एसी के आउटर यूनिट चोरी कर लिए। जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक बलरामपुर अस्पताल में एसी के आउटर यूनिट चोरी होने की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...