लखनऊ, फरवरी 2 -- बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को मरीजों को कई सौगातें मिलेंगी। अस्पताल में निर्बाध बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोलर पैनल का शुभारंभ किया जाएगा। मरीजों के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू होगी। यह जानकारी अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने दी। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने सोमवार को बताया कि इस बार विरासत से विश्वास तक की थीम पर स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। अस्पताल में 776 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। मरीजों को बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से मिल सके इसके लिए अस्पताल की छतों पर 650 किलोवॉट के सोलर पैनल लगवाए गए हैं। इससे हर महीने करीब साढ़े पांच से छह लाख रुपये की बिजली का उत्पादन होगा। वहीं, वार्ड 11 में मरीजों को एक से दूसरे तल पर शिफ्ट करने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। लिक्विड ऑक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.