लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता बलरामपुर अस्पताल गेट पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने कपड़ों की गठरी में आग लगा दी। लपट देख हड़कंप मच गया। अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसने सिर दीवार में भिड़ा लिया। सिर में चोट लगने पर उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक युवक की पहचान सलाउद्दीन के रूप में हुई। वह नशे का आदी है। अक्सर वह ट्रामा सेंटर के पास घूमता रहता है। दोपहर करीब तीन बजे सलाउद्दीन एक महिला के साथ बलरामपुर अस्पताल आया। महिला को अस्पताल में छोड़कर कुछ देर बाद वह बाहर आ गया। अस्पताल गेट के पास पहुंचकर उसने अपने साथ लाई कपड़े की गठरी में आग लगा दी। आग देख अफरा- तफरी मच गई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.