लखनऊ, फरवरी 3 -- बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस अस्पताल में लगातार सुविधाएं और संसाधन बढ़ रहे हैं। अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल के आला अफसरों से कहा कि वह आप प्रस्ताव तैयार करें। संसाधन हम मुहैया कराएंगे। मरीजों को हर सूरत में बेहतर से बेहतर इलाज देने की दिशा में सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, डीजी परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण आदि ने दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ने बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल और वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल स्वर्णिम इतिहास का...