लखनऊ, नवम्बर 7 -- बलरामपुर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बेतरतीब निर्माण से दूसरे दिन भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण की वजह से मुख्य गेट बंद था। अस्पताल आए मरीजों ने गेट के सामने मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़े कर दिए। जिससे अस्पताल के सामने सुबह से दोपहर तक जाम लगा रहा है। जाम में कई एम्बुलेंस फंसी रहीं। दो मिनट की दूरी आधे घंटे में लोगों ने तय की। बलरामपुर अस्पताल का मुख्य गेट निर्माण की वजह से बंद किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने गेट के पास नोटिस भी चस्पा किया है। गेट के सामने वाहन न खड़ा करने की अपील की है। इसके बावजूद ओपीडी में आने वाले मरीज मेन गेट बंद देख रोड पर बाइक खड़ी करके चले जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। सुबह 10 बजे से जाम की स्थिति बन गई। डफरिन व क्रिश्चियन कॉलेज मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.