बलरामपुर, मार्च 8 -- तुलसीपुर। नगर स्थित रामलीला पोखरे के पास शनिवार शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में सिद्धू चौहान व जगतराम लोलिया का घर जलकर खाक हो गया। घर में खाने-पीने की कोई वस्तु नहीं बची है। सिद्धू ने बताया कि कपड़ा व राशन के साथ-साथ तीन हजार रुपया भी जला है। मौके पर पहुंची फायर विभाग टीम ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार शिवेन्द्र पटेल ने बताया कि नुकसान का ऑकलन कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.