लखनऊ, फरवरी 13 -- बलरामपुर। रोडवेज डिपो में एआरएम गोपीनाथ दीक्षित की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि एआरएम द्वारा लगातार मनमानी और शोषण किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं। इसी तनाव के बीच परिचालक विपिन कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एआरएम पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है और अनुचित कार्रवाई की धमकी दी जाती है। इससे कार्य का माहौल खराब हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों के चक्का जाम के कारण डिपो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.