चतरा, दिसम्बर 9 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के गर्म जल कुंड स्थल बलबल में सोमवार को बलबल बागेश्वरी न्यास कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने किया। मौके पर अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंदिर के साथ-साथ गर्म जल कुंड के विकास पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही साथ मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेला पर भी चर्चा हुई। वहीं दूसरी ओर सांसद मद से निर्माण होने वाली दो यात्री शेड का स्थल का चयन भी किया गया। बताया गया कि मंदिर न्यास समिति की बैठक मंगलवार को भी किया जाएगा। जिसमें कई मुद्दे पर चर्चा के साथ-साथ निर्णय लिया जाएगा। बैठक मुखिया जगदीश यादव, सुरेश प्रसाद यादव, बालेश्वर यादव, नागेश्वर शर्मा, शंभू राणा सहित ...