मथुरा, फरवरी 10 -- बलदेव बिजलीघर की क्षमतावृद्धि करते हुए यहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। क्षमता 20 एमवीए से बढ़कर 25 एमवीए हो गई है। इससे यहां ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो सकेगी। ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। बिजलीघर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को अब बेहतर आपूर्ति मिलेगी। सोमवार को 33केवी बलदेव बिजलीघर पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश पांडेय द्वारा किया गया। बिजलीघर की क्षमता 20 से बढ़कर 25 एमवीए हो गई है। ट्रांसफार्मर नो लोड पर ऊर्जीकृत कर दिया गया है। मंगलवार को इस पर लोड डाला जाएगा। बिजनेस प्लान में लगे इस ट्रांसफार्मर की कीमत करीब एक करोड़ बताई गई है। वहीं मुख्य अभियंता राजीव गर्ग द्वारा बिजलीघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.