लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में चल रहे बलदेव साहू मेमोरियल टी -20 नेशनल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 फरवरी को पलामू जगलर्स ने छोटानागपुर ब्लूज को रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में महज एक रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में लोहरदगा लायंस ने साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची को नौ विकेट के बड़े अंतर से हराया। यह टूर्नामेंट लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड के प्रसिद्ध साहू परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। यह टूर्नामेंट 2018 से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के चुनिंदा टीमें आईपीएल के तर्ज पर मैच खेलती रही हैं। इसका आयोजन स्वतंत्रता सेनानी और प्रतिष्ठित दानवीर, समाजसेवी और व्यापारी बलदेव साहू के स्मृति में किया गया है। मंगलवार का पहला मैच पलामू जगलर्स और छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.