लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में दस फरवरी से आयोजित होने वाले बलदेव साहू टी-टवेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रसिद्ध एंकर तान्या पुरोहित पूरे आयोजन का संचालन करेंगी। मुख्य संयोजक सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में टूर्नामेंट को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार, तान्या पुरोहित अपने ऊर्जावान अंदाज़ और पेशेवर प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं और उद्घाटन समारोह सहित विभिन्न विशेष कार्यक्रमों में उनकी एंकरिंग दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनुभव रखने वाली तान्या पुरोहित की मौजूदगी से टूर्नामेंट को नई पहचान मिलेगी और खेल के साथ मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.