मथुरा, जनवरी 12 -- प्रधान संगठन ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर क्षेत्र में कट की मांग को लेकर एसडीएम महावन डॉ. कंचन गुप्ता को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 123 पर कट बनाने की मांग की। अध्यक्ष योगेश गौतम के नेतृत्व में प्रधानों ने एसडीएम से कहा कि एक्सप्रेस-वे पर बलदेव में कट अत्यंत जरुरी है। इससे क्षेत्रीय विकास साथ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे एवं आवागमन सुगम होगा। ठाकुर दाऊजी महाराज के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में फायर ब्रिगेड सहित आपातकालीन सेवाएं कट से शीघ्र मौके तक पहुंच सकेंगी। इस दौरान विकास शर्मा जटौरा, अमर सिंह मढ़ौरा, ओमप्रकाश गोठा, विपिन सिकरवार झरोठा, नीरज सेहत, ब्रजेश महावन बांगर, लाखन सिंह पटलोनी आदि प्रधान रहे, वहीं युवा ब्राह...