बहराइच, जनवरी 15 -- चर्दा। जमोग बाजार स्थित बलदेव बाबा मंदिर में 17 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर गुरुवार को तैयारी बैठक हुई। आयोजन समिति के संयोजक पंकज जायसवाल, सह संयोजक अनूप मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में 5000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर शांतनु सिंह, गौरव जायसवाल, विष्णु चौरसिया, संगम जायसवाल, राजकुमार सोनी, पंकज कश्यप, अरुण पाठक, आशीष त्रिपाठी, राजू जायसवाल, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...