बगहा, जनवरी 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण उसके गांव के ही एक युवक ने कर लिया है। मामले में अपह्रत किशोरी के पिता ने दो लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि छह जनवरी को उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। दो दिनों तक लगातार खोजबीन करने के बाद भी कुछ अता पता नहीं चला। पिता ने बताया है कि एक माह पहले वह अपनी पुत्री को गांव के इस्माइल गद्दी के साथ संदेहास्पद स्थिति में बातचीत करते देखा था। तब उसने इस्माइल को डांट फटकार लगाकर छोड़ दिया। इस्माइल गद्दी और उसके एक सहयोगी पर अपहरण का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.