गोपालगंज, फरवरी 10 -- कुचायकोट। बलथरी चेकपोस्ट पर रंगदारी व अवैध रूप से पैसा वसूली के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त प्रवीण शाही को गिरफ्तार किया है। वह बलथरी गांव का रहने वाला है। इस मामले में उसी गांव के मंटू शाही और गोलू शाही को भी आरोपित किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अन्य दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...