आगरा, नवम्बर 28 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए शहर में जागरूकता कार्यक्रम और कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 91 बलकेश्वर में एसआईआर कैंप आयोजित हुआ। सिंधी धर्मशाला, ब्लॉक 73 बलकेश्वर कॉलोनी में लगे इस कैंप का उद्देश्य गणना फॉर्म का वितरण, संकलन और उसका डिजिटलीकरण तेज करना था। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। बीएलओ ने फॉर्म भरने में मदद की। अन्य बीएलओ फॉर्म की फीडिंग में लगे रहे। सुपरवाइजर ने मौके पर पूरे कार्य की निगरानी की। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में अब 7 दिन शेष हैं। हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है कि उसका नाम मतदाता सूची में हो। हमारा प्रयास है कि बलकेश्वर के हर पात्र व्यक्ति को जानकारी मिले और वह प्र...