हजारीबाग, फरवरी 18 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। खरकी पंचायत के बलकमक्का में रविवार को जंगल बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी शुरूआत पंचायत के पिपरियाटांड़, नागीटांड, ठाकुरबाड़ी बलकमक्का, हथबजवा, पारटांड़, अंबाटांड में जागरूकता रैली निकाल कर की गई। बलकमक्का में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में लाल रक्षासूत्र बांधकर वन वृक्षों का रक्षाबंधन किया गया। इस दौरान जंगल से पेड़, टहनी, पत्ते आदि पर रोक लगाने का संकल्प लिया गया। लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि जंगल में पेड़ों को कटाई प्रतिबंधित है। जंगल काटने के दौरान पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों को महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग लगाने की भी चेतावनी दी गई। मौके पर समाजसेवी कारू महतो, निरंजन महतो, रामप्रसाद महतो, राजकिशोर पटेल, कारू महतो, घनश्याम महतो, बासुदेव महतो, नुनुचंद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.