कानपुर, फरवरी 6 -- चकेरी। बर्रा में चोरों ने फैक्ट्रीकर्मी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत दस लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय फैक्ट्रीकर्मी अपने नाती के छठी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार संग गया था। गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आसपड़ोस में लगे कैमरों में एक साइकिल सवार संदिग्ध कैद हुआ है। बर्रा गांव निवासी रोशन सविता दादा नगर स्थित होजरी फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी मिथिला, बेटा साजन, राज, बहू शीतल और बेटी जाह्नवी है। रोशन ने बताया कि तीन फरवरी को उनके बड़े भाई कमलेश के नाती का छठी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार संग पतरसा गए थे और उनकी बहू बांदा अतर्रा स्थित अपने मायके गई थी। रोशन ने बताया कि देर रात होने के कारण वह परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.