जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। बर्मामाइंस मुखी समाज राजकमल क्लब में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने समाज के लोगों के बीच गुरुजी के संघर्ष दिनों और आंदोलनों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि उनके संघर्ष के कारण ही झारखंड एक अलग राज्य बन पाया। हरि मुखी ने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं और उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगा। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मुखिया महेश मुखी, सूरज मुखी, परमेश्वर मुखी, सुनील मुखी देव, बादल मुखी, तरुण मुखी, मिलन मुखी, शांति देवी, शशि देवी, मंजू देवी, नोनी देवी, जमुना देवी सहित अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.