जमशेदपुर, फरवरी 9 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट के पास रविवार शाम ऑटो अनियंत्रित होकर स्टील रोल लदे ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। मृतक की पहचान चाईबासा जिले के मंझारी निवासी साकरी लेंगी के रूप में हुई है। घायलों में ऑटो चालक मोहम्मद शराफत और कीताडीह निवासी संदीप पूर्ति शामिल हैं। ऑटो स्टेशन से साकची की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो ट्रेलर में फंस गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो चालक समेत दो अन्य घायलों का इलाज अस्पता...