जमशेदपुर, जनवरी 5 -- बर्मामाइंस में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराने और टाटा स्टील यूएआईएसएल (पूर्व नाम जुस्को) की ओर से गंदा पानी सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने रविवार को रोष जताया। नेताओं का कहना है कि सिदो-कान्हू बस्ती, विनोबा बस्ती समेत अन्य इलाकों में लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने से स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। जदयू बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूएआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर पेयजल कनेक्शन देने की अनुशंसा की थी, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। रविवार को जदयू नेताओं ने बर्मामाइंस का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। बस्तीवासियों ने पेयजल संकट को लेकर अपनी समस्याएं रखीं और कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.