जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- बर्मामाइंस स्थित कंपनी पार्किंग में ट्रक और ट्रेलर चालकों से अवैध वसूली के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के बैनर तले चालक सड़क पर उतर आए। चालकों ने पार्किंग गेट के बाहर जाम लगा दिया, जिससे ट्रक, ट्रेलर समेत मालवाहक वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। इस विरोध-प्रदर्शन से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि पार्किंग में प्रवेश करने वाले चालकों से मेडिकल चेकअप के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। यह शुल्क सरकार की किसी भी गाइडलाइन में शामिल नहीं है और पूरी तरह अवैध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षण के दौरान चालकों के शरीर से जरूरत से अधिक खून लिया जा रहा है, जिससे चालक भयभीत और नाराज हैं। प्रतिदिन आठ हजार से अधिक चालकों से वसूली अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.