जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर।बर्मामाइंस और बिष्टुपुर में महिलाओं से छिनतई करने वाले दो आरोपियों को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी अर्शलान अंसारी और मो नावेद शामिल है। दोनों की उम्र 18 साल है। मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को बर्मामाइंस बाजार और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास महिलाओं से छिनतई की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मरीन ड्राइव के पास से पकड़ा। दोनों के पास से छीना हुआ पर्स भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.