मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- औराई, एसं। लखनदेई नदी के टूटे तटबंध व मोंथा तूफान से धान की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई कृषि विभाग ने अब तक किसानों को नहीं किया है। कृषि विभाग ने नवंबर में ही किसानों को डीबीटीएल के माध्यम से नुकसान की भरपाई के लिए आनलाइन आवेदन लिया था। मुआवजे की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना था कि समय से पैसे मिल जाते तो रबी की खेती में मदद मिल जाती, मगर अब तक राशि नहीं मिलने से परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रखंड पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, अजय राय, त्रिपुरारी शाही आदि ने विभाग से पीड़ित किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। वहीं प्रखंड कृषि अधिकारी ललन प्रसाद ने कहा कि भुगतान की प्रकिया चल रही है। किसानों के खाते में भुगतान की राशि चली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.