झांसी, फरवरी 11 -- बर्बाद फसल का मिले मुआवजा, क्लेम गांव बुढ़िया में किसानों की बैठक में हुई आवाजें फोटो नंबर 7 बैठक में आवाज उठाते ग्रामीण। झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत बुढ़िया में किसानों की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से साल 2025 बर्बाद खरीफ फसल का मुआवजा, बीमा क्लेम दिलाए की पुरजोर आवाज उठाई गई। किसानों ने बताया कि साल 2025 खरीफ की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई थी। उसका भी मुआवजा बीमा क्लेम नहीं मिला। इस वर्ष रबी फसल की बुवाई किसी तरह कर्ज चना मटर राई गेहूं मसूर की फसले बोई थी। कुछ समय पहले हुई बारिश ने फ़सल बर्बाद कर दी। उन्होंने बताया कि बिजली का बिल और सरकारी कर्ज तक जमा किसान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से संपूर्ण सरकारी ऋण माफ किया जाने की मांग की। ऋण वसूली पर रोक लगाई जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियो...